फुटपाथ दुकानदारों को नगर निगम इंफोर्समेंट टीम द्वारा उजाड़ा गया, चोरों की तरह दुकानों के सामनो को उठाया गया

प्रयागराज सरोजनी नायडू मार्ग विगत 6 महीना से फुटपाथ दुकानदारों के रोजी रोजगार को पचाने का संघर्ष कर रहे । आज भोर में बिना किसी पूर्व सूचना व नोटिस के सारी दुकानों को तहस-नहस करउसमें रखे सामान को ट्रैकों में भरकर ले गये निगम के कर्मचारी । फुटपाथ दुकानदारो को व्यवस्थित रूप से रोजगार करने के लिए टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा पारित वेंडिंग जोन के स्थल पर अर्बन बाजार के टेंडर का विरोध कर रहे फुटपाथ दुकानदारों को बिना कोई नोटिस दिए आधी रात के बाद भोर में 4:00 बजे उजाड़ दिया गया । कुछ दुकानदारों को सूचना मिलते ही भागते हुए अपना सामान उठा कर भागने लगे । महापौरऔर विधायक के मना करने के बावजूद चलाया गया अतिक्रमण । गरीब फुटपाथ दुकानदारो के रोजगार को प्रोत्साहन के लिए दीएम स्वनिधी योजना के अंतर्गत सब्सीडी लोन भी दिया सरकार ने । नगर निगम में कुछ अधिकारियो ने सिंडिकेट बनाकर पूंजी पत्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा। असंगठित क्षेत्र केगरीबफुटपाथ दुकानदारों कोव्यवस्थित रूप सेरोजगार स्थलउपलब्ध कराए जानेउनकी रक्षा सुरक्षा के लिए पथ विक्रेता आजीविका का संरक्षण कानून 2014 बना उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया नगर निगम के अधिकारी नहीं मानते फुटपाथ दुकानदारों की रक्षा सुरक्षा के लिए बने कानून को । शहर का सबसे बड़ा वेंडिंग जोन स्थल को भू माफियाओं को देकर गरीबो की रोजी रोटी पर डाका डाला है । प्रदेश महामंत्री शंकर द्विवेदी ने बताया हम गरीब दुकानदारो को उजाड़ देने के बाद भीसंघर्षजारी रहेगासड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ी जाएगी । मा मुख्यमंत्री से मिल कर दुकानदार अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुरक्षा व पथ विक्रेता कानून का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए लखनऊ जाएगा प्रतिनिधी मंडल ।

