April 20, 2026

बागेश्वरधाम सरकार की हनुमंत कथा के दौरान 20–23 अप्रैल तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

0

बागेश्वरधाम सरकार की हनुमंत कथा के दौरान 20–23 अप्रैल तक बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्थ

प्रयागराज के अरैल क्षेत्र में आयोजित होने जा रही बागेश्वरधाम सरकार की हनुमंत कथा को देखते हुए प्रशासन ने 20 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। नो एंट्री का समय बदला कार्यक्रम के दौरान रात 10:00 बजे से नो एंट्री लागू होगी, जो रात 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बड़े वाहनों के लिए अलग पार्किंग मिर्जापुर, रीवा और अन्य बाहरी क्षेत्रों से आने वाली बसों और बड़े वाहनों को सरस्वती हाईटेक सिटी और नवप्रयागम (पूर्वी व पश्चिमी) में पार्क कराया जाएगा। चार पहिया वाहनों के लिए व्यवस्था मिर्जापुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों को ओमेक्स सिटी और DPS के पास पार्किंग दी गई है, जबकि शहर की ओर से आने वाले वाहनों को नवप्रयागम क्षेत्र में पार्क किया जाएगा। VIP रूट और पार्किंग VIP वाहनों के लिए DPS तिराहे के पास विशेष पार्किंग बनाई गई है। इन वाहनों का प्रवेश सरस्वती हाईटेक सिटी से ओमेक्स होते हुए निर्धारित मार्ग से कराया जाएगा। दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग अरैल कछार से आने वाले दो पहिया वाहनों को देवरखा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए गढ़िया पार्किंग तय की गई है। इन रूट्स पर भारी वाहनों की एंट्री बंद बघाड़ा क्रॉसिंग, सहसो चौराहा, मलाक हरहर चौराहा, फाफामऊ पार्क तिराहा, पूरामुफ्ती थाना गेट, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, कटका मोड़, गोहिनिया और रामपुर तिराहे से भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन की अपील प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़कों पर वाहन खड़ा न करें और यातायात नियमों का पालन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *