April 20, 2026

डिजिटल समाधान पोर्टल का शुभारंभ, क्यूआर कोड से अब घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें

0

डिजिटल समाधान पोर्टल का शुभारंभ, क्यूआर कोड से अब घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें

रिपोर्ट, दिलीप जैन बीरेंद्र गुप्ता

यूपी के बांदा से बड़ी खबर, जहां नगर पालिका परिषद ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भगवान परशुराम जयंती के मौके पर वार्ड नंबर 24, गुलाब बाग में “डिजिटल समाधान पोर्टल” और “आपके सेवक आपके द्वार अभियान 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने अध्यक्षता की, जबकि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस डिजिटल पोर्टल के जरिए अब लोग क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी समस्याएं सीधे ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे। सफाई से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में, जबकि बिजली और हैंडपंप खराबी जैसी समस्याओं का समाधान 7 दिन के भीतर करने का दावा किया गया है।

“ऐसे प्रयासों से ही देश डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ेगा और जनता को सीधा लाभ मिलेगा।”

नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने इसे एक नई पहल बताते हुए कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे शहर के सभी वार्डों में लागू किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पोर्टल की कार्यप्रणाली को प्रोजेक्टर के जरिए समझाया गया और स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

कुल मिलाकर, बांदा में शुरू हुई यह डिजिटल पहल आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे