April 5, 2026

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट के पास 209 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा

0

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट के पास 209 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) एयरपोर्ट के पास 209 हेक्टेयर जमीन पर नई टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए मौके पर सर्वे शुरू करा दिया गया है और पीडीए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, एयरपोर्ट के आसपास की जमीन के बड़े हिस्से पर भूमाफिया का कब्जा है और वहां अवैध प्लाॅटिंग भी की जा रही है। ऐसे में नई टाउनशिप के लिए काम शुरू होने से पहले पीडीए को भूमाफिया से जमीन खाली करानी होगी और अवैध प्लॉटिंग भी रोकनी होगी। टाउनशिप विकसित होने से आम लोगों को उचित दरों पर आवास के साथ अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। एयरपोर्ट के आसपास पीपल गांव, कटहुआ गौसपुर, शेरपुर, भगवतपुर, असरावल कला, मकनपुर, जलालपुर घोसी में नई टाउनशिप विकसित होगी।

इसमें अपार्टमेंट बनाए जाएंगे और प्लाॅट भी होंगे। स्कूल, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मार्केट व मॉल बनेगा। इसके अलावा अस्पताल की सुविधा भी होगी। पार्क बनवाया जाएगा और बच्चों के लिए झूले का इंतजाम होगा।

इस टाउनशिप के लिए 209 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए पीडीए सर्वे करा रहा है। जमीन का बड़ा हिस्सा सरकारी है, ऐसे में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आसान होगी। साथ ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया को भी वहां से हटा दिया जाएगा और अवैध प्लॉटिंग कर अधिक दाम पर जमीन बेचने वाले भूमाफिया पर लगाम लग सकेगी।

#Prayagraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *