March 11, 2026

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में होता है नन्ह-मुन्ने बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास: प्रवीण सिह पटेल

0

आशुतोष मेमोरियल स्कूल में होता है नन्ह-मुन्ने बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास: प्रवीण सिह पटेल

( मोहन वर्मा )

प्रयागराज l आशुतोष मेमोरियल स्कूल में होता है नन्हें-मुन्नों बच्चों का समग्र व्यक्तित्व विकास l उक्त विचार फूलपुर से सांसद प्रवीण सिंह पटेल ने आशुतोष मेमोरियल स्कूल के वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किया। इस अवसर पर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ए.के. जैन मुख्य अतिथि थे और मुकेश उपाध्याय, प्रयागराज हवाई अड्डा प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

अतिथियों के रूप में सुशील तिवारी , तनुज तिवारी , सर्वेश पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव , श्रीमती टीना रेजी, वी.की.रेजी एवं देवेश मोहन दीक्षित की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा द्विगुणित हुई।
विद्यालयी प्रशासक के रूप में आनंद पाण्डेय, श्रीमती मंगला मिश्रा, श्रीमती रिचा तिवारी, अजय मिश्रा, माधव ज्ञान केन्द्र के साथ टैगोर पब्लिक स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक विजय राय, के.के.मिश्रा एवं आशुतोष मेमोरियल के अति अनुराग पाण्डेय, एस.एम.सी. घूरपुर ने अपने बहुमूल्य समय निकालकर विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया।
अतिथियों के विद्यालय परिसर में पधारने पर विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) जे.पी.एन. मिश्रा एवं निदेशक डॉ. गिरीश कुमार पाण्डेय ने बुके, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
अपने स्वागत भाषण में चेयरमैन प्रोफेसर जे.पी.एन. मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को मूल्यपरक शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्कृष्ट शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान करने के जिस उद्देश्य से इस विद्यालय की स्थापना की गई थी, मंच पर विराजमान अतिथियों की उपस्थिति से वह स्वप्न साकार होता दिख रहा है और आशुतोष मेमोरियल स्कूल इस क्षेत्र के गौरव के रूप में स्थापित होने को अग्रसर है। उन्होंने सभी अतिथियों का उनके पधारने एवं अपना आशीर्वाद सहयोग प्रदान करने हेतु कोटिशः अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना ने अतिथियों के साथ उपस्थित बच्चों के माता पिता एवं अभिभावकगण का मन मोह लिया। पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, स्वागत नृत्य, जादू डांस ने समां बाँध दिया।
इसके अतिरिक्त लघुनाटिकाएं मोबाइल की लत, भूख की तृष्णा की प्रस्तुति की गई। छोटे बच्चों ने ताइक्वांडो का भी प्रदर्शन किया और अंत में प्रस्तुत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाटिका ने दर्शकों में रोमांच भर दिया।
मुख्य अतिथि ए.के. जैन ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों का चहुँमुखी विकास कर रहा है, यह विद्यालय सराहनीय है l
आज महिला दिवस भी था, इस अवसर पर पिता की कमी पूरी कर बच्चों को शिवाजी बनाने वाली माताओं, सामाजिक सरोकार वंदनीय मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया।

अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ. गिरीश पाण्डेय उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं माता-पिता को नमन करते हुए आभार ज्ञापन किया l डॉ पांडेय ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के समनव्यक अमित , श्रेया, व वी.के सिंह ने सभी अध्यापकों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे