September 23, 2026

प्रयागराज के ऐतिहासिक आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर मिलेगा संग्रहालय का टिकट, पर्यटकों की सुविधा मिलेगी

0

 

प्रयागराज के ऐतिहासिक आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर मिलेगा संग्रहालय का टिकट, पर्यटकों की सुविधा मिलेगी

प्रयागराज। ऐतिहासिक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में इलाहाबाद संग्रहालय के प्रचार-प्रसार के लिए एक नई व्यवस्था शीघ्र ही लागू होगी। संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर ही अब तक टिकट काउंटर है। अब आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर संग्रहालय का टिकट लोगों और पर्यटकों को मिल सकेगा। इसकी जानकारी आम जन तक हो, इसके प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स आदि लगाए जाएंगे।

मंडलायुक्त ने संग्रहालय का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में संग्रहालय का टिकट आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त सोमवार को संग्रहालय पहुंचीं थीं। बैठक करके कई योजनाओं पर उन्होंने चर्चा किया।

संग्रहालय के प्रचार-प्रसार पर जोर
कहा गया कि संग्रहालय का प्रचार-प्रसार बढ़ाना है। इसके लिए आजाद पार्क के सभी द्वार पर टिकट बिक्री और संग्रहालय के नाम का अलग से काउंटर बनाए जाने पर विचार-विमर्श हुआ। मंडलायुक्त ने इसे सहमति दे दी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जो लोग शहर के रहने वाले नहीं हैं और आजाद पार्क में जाते हैं उन्हें संग्रहालय के बारे में पता ही नहीं होता।

इंटर तक के विद्यार्थियों काे निश्शुल्क प्रवेश
बताया गया है कि काफी लोगों को इसका पता नहीं है कि संग्रहालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निश्शुल्क है। वहीं महाविद्यालय से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 20 रुपये और वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये निर्धारित है।

ये भी लिए गए निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मार्च से बच्चों के लिए कैरीकेचर (कार्टून ) निर्माण कार्यशाला और पुरातात्विक सर्वेक्षण, उत्खनन व वीथिका भ्रमण के माध्यम से इतिहास निर्माण की कार्यशाला होगी। संग्रहालय के विस्तृत प्रचार-प्रसार व आस-पास सांस्कृतिक वातावरण के लिए वाल पेंटिंग की जाएी। संग्रहों की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त साईं तेजा और उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद भी उपस्थित रहे।

#Prayagraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे