चौक बाजार में चैन चोरी करती दो महिलाओं को पब्लिक ने पकड़ा,

प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक बाजार में दो महिलाओं को चैन चोरी करते हुए पकड़ा गया। दोनों महिलाएं ई रिक्शा से जा रही थीं और लोगों के गले से चैन काटने का प्रयास कर रही थीं। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
चौक बाजार में हर रविवार को लगने वाले बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। ठेले और दुकानें रोड के बीचो बीच लगने से ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी अपनी जगह पर ड्यूटी पर नहीं दिखते।
स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि अगर बाजार में नियमित पुलिस गश्त और तैनाती होती तो चोरी की घटनाएं रोकी जा सकती थीं। भीड़भाड़ वाले इस संवेदनशील बाजार में पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

