February 15, 2026

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित

0

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित

रिपोर्ट दिलीप जैन बीरेंद्र गुप्ता

बांदा, 14 फरवरी 2026। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, स्टेशन रोड बांदा में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर संपन्न हुआ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि यूपीए-1 सरकार के कार्यकाल में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सपनों को साकार करने और गरीबों के उत्थान के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 100 दिनों के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की गई थी तथा काम उपलब्ध न होने की स्थिति में आर्थिक सहायता का भी प्रावधान रखा गया था।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने योजना का नाम और स्वरूप बदलकर उसके मूल उद्देश्य को प्रभावित करने का प्रयास किया है, जो गरीबों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 3 जनवरी से देशव्यापी स्तर पर इस मुद्दे को लेकर आंदोलनरत है और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेगी।
राजेश दीक्षित ने घोषणा की कि 17 फरवरी 2026 को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। बांदा जिले से भी हजारों की संख्या में कांग्रेसजन अपने-अपने साधनों से लखनऊ पहुंचकर सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी (एडवोकेट), जिला प्रवक्ता राजेश कुमार गुप्ता ‘पप्पू’ तथा सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे