February 8, 2026

भरमौर-पांगी: बर्फबारी से बिगड़े हालात, विधायक डॉ. जनक राज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

0

भरमौर-पांगी: बर्फबारी से बिगड़े हालात, विधायक डॉ. जनक राज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा
सड़क, बिजली और पानी की तत्काल बहाली की उठाई मांग; उपायुक्त ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

चंबा:भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और बारिश के कारण अस्त-व्यस्त हुए जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई है। मंगलवार को विधायक डॉ. जनक राज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त (DC) मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।जनजीवन हुआ प्रभावित विधायक ने उपायुक्त को अवगत कराया कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में खराब मौसम, बर्फबारी और बारिश के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों का संपर्क टूट गया है और मूलभूत सुविधाएं बाधित हुई हैं।ज्ञापन में इन तीन प्रमुख कार्यों की मांग विधायक डॉ. जनक राज ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया है कि संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी कर निम्नलिखित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए:
अवरुद्ध सड़कों की बहाली: बर्फबारी के कारण बंद पड़ी सड़कों को जल्द से जल्द खोला जाए ताकि यातायात सुचारू हो सके।
विद्युत आपूर्ति: बारिश और बर्फ के कारण बाधित हुई बिजली की सप्लाई को त्वरित प्रभाव से बहाल किया जाए।
पेयजल आपूर्ति: ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को सुचारू कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।प्रशासन का सकारात्मक रुखविधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जिला उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उपायुक्त ने कहा कि वे सभी संबंधित विभागों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे और प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *