February 2, 2026

अयोध्या के सपा नेता मोईद खान पर दो साल पहले रेप का आरोप लगा..

0

अयोध्या के सपा नेता मोईद खान पर दो साल पहले रेप का आरोप लगा..

एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का गंभीर आरोप था.. मोईद के साथ उसके नौकर राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया..

मोईद की दरिंदगियां बताते-बताते अखबारों ने कलम तोड़ दी.. टीवी न्यूज चैनल के स्क्रीन लाल हरे हो गए..

पुलिस प्रशासन के अफसर भी पीछे नहीं रहे.. गैंगस्टर लगाया.. एक के बाद दूसरी एफआईआर दर्ज की.. मोईद की तमाम संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया..

आज अदालत ने मोईद खान को गैंगरेप के आरोपों से बरी कर दिया..

मोईद खान का डीएनए टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.. हालांकि, मोईद के नौकर राजू को दोषी पाया गया है.. कल सजा का ऐलान होगा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे