May 13, 2026

माघ मेला में श्रद्धालुओं हेतु 101 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

0

 

माघ मेला में श्रद्धालुओं हेतु 101 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

मनीष कुमार भारती, कमांडेंट 101 रैपिड एक्शन फोर्स के तत्वावधान में माघ पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

चिकित्सा शिविर में डॉ. अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (OG) 101 RAF एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जाँच की गई। शिविर के दौरान सामान्य रोगों से संबंधित चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया साथ ही डॉ. अंशुल शुक्ल आशा दंत चिकत्सल्य शांतिपुरम (BDS) ने भी निःशुल्क दन्त चिकित्सा प्रदान की।

इस पहल से माघ मेला में आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 101 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं मानवीय सेवा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जन-कल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

उक्त अवसर पर श्री पुनर्वसु तिवारी (द्वि. कमा.अधि), डॉ. अशोक कुमार, CMO (OG), श्री नीरज कुमार (उप.कमा) डॉ. अंशुल शुक्ल (BDS) अधक्छ आशा हेल्थ एंड वेलफेयर फाउंडेशन सहित अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे