February 1, 2026

पवन शर्मा बने गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य: मुख्यमंत्री सुक्खू और ललित ठाकुर का जताया आभार

0

पवन शर्मा बने गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य: मुख्यमंत्री सुक्खू और ललित ठाकुर का जताया आभार

रिपोर्ट, अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा
भरमौर/चंबा:हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की गई है। इस घोषणा के साथ ही भरमौर विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पवन शर्मा को बोर्ड में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय विकास पर जोर अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त सदस्य पवन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों के विकास और गद्दी समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह नियुक्ति दर्शाती है कि सरकार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान दे रही है।
ललित ठाकुर के मार्गदर्शन को दिया श्रेय पवन शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कृषि उपज मंडी समिति (APMC) चंबा के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री ललित ठाकुर को दिया। उन्होंने कहा, “तीन बार के जिला परिषद सदस्य (किलोड वार्ड) रहे ललित ठाकुर जी के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से ही मुझे जनसेवा का यह नया अवसर प्राप्त हुआ है। उनके नेतृत्व में हम संगठन को और मजबूत करेंगे व गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए पवन शर्मा ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा है कि
गद्दी समुदाय की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा और भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान दिया जाएगा।
तथा जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं और गद्दी समुदाय के लोगों ने पवन शर्मा को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *