पिकअप गाडी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी चालक की मौके पर मौत
पिकअप गाडी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी चालक की मौके पर मौत

रिपोर्ट अशोक कुमार, ब्यूरो चम्बा
चम्बा। पुखरी-सिढकुंड-माणी मार्ग पर सालूंई गांव के पास एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में पिकअप चालक वीरेंद्र कुमार (नौतोड़ गांव, टिकरी) की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, मनीष कुमार (टाटरू, टिकरी) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। वीरेंद्र अपने मिलनसार और मेहनती स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
हादसे के बाद बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

