September 17, 2025

प्रयागराज मंडल में राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ एवं राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन

0

प्रयागराज मंडल में राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ एवं राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन

प्रयागराज मंडल में आज दिनांक 17 सितम्बर, 2025 को राजभाषा पखवाड़ा-2025 का शुभारंभ किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, नवीन प्रकाश ने मंडल कार्यालय सभागार में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर मंडल कार्यालय सभागार में एक राजभाषा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंडल की विभिन्न शाखाओं द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में किए जा रहे राजभाषा कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन मंडल के वरिष्ठ निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन मुबश्शिर वारिस, अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य दीपक कुमार, उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
शुभारंभ अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा नवीन प्रकाश ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलाई और सभी से आह्वान किया कि वे अपने कार्यालयीन कार्यों को अधिक से अधिक हिंदी में संपादित करें तथा हिंदी भाषा के प्रयोग और प्रसार को प्रोत्साहित करें।
उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा-2025 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। इस अवधि में हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल वित्त प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी राजीव कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे