October 22, 2024

ट्रांसफॉर्मर के करंट से युवक की मौत, पिता की मौत के बाद उनका क्रिया कर्म करके घाट से घर लौट रहा था युवक

0

ट्रांसफॉर्मर के करंट से युवक की मौत, पिता की मौत के बाद उनका क्रिया कर्म करके घाट से घर लौट रहा था युवक


गाज़ीपुर देवकली रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली बाजार में ट्रांसफॉर्मर के पास लघुशंका करने से युवक की मौत हो गई। वो 3 दिनों पूर्व दिवंगत हुए पिता के अंतिम संस्कार के बाद की जाने वाली क्रिया करने गया था और वहीं से अपने घर लौट रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवकली बाजार निवासी 35 वर्षीय अर्जुन गुप्ता के पिता लालजी गुप्ता की 3 दिनों पूर्व मौत हो गई थी। जिसके चलते वो हर रोज गांगी नदी के घाट पर अंतिम संस्कार के बाद की जाने वाले क्रिया कर्म को करने जाता था। आज भी वो वहीं गया था और वापिस लौट रहा था। लौटते समय वो बाजार के ब्रह्म स्थल के पास लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर के पास लघुशंका करने लगा और वहीं करंट की जद में आकर वहीं गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन आनन फानन उसे सैदपुर सीएचसी लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हाल था। मृतक अपने पीछे एक पुत्री खुशी सहित पत्नी साधना को छोड़ गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे एसआई गजेन्द्र राय, ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दल बल के साथ पहुंच कर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। रवि राय, पप्पू यादव, तनवीर, शिवप्रकाश आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे