September 16, 2025

भारतीय जनता पार्टी की स्थितियों की अंदरुनी चर्चा मुख्यमंत्री से संजय गुप्ता ने की

0

भारतीय जनता पार्टी की स्थितियों की अंदरुनी चर्चा मुख्यमंत्री से संजय गुप्ता ने की

कौशाम्बी लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुरुवार को चायल के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत मुलाकात कर जनपद से जुड़े हुए तमाम विषयों पर चर्चा परिचर्चा किया कौशांबी के कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने संजय गुप्ता से वार्ता कार स्थिति का हाल-चाल जाना है।जिले के चायल विधानसभा से पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता लखनऊ पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों की स्थिति की चर्चा की साथ ही उन्होंने जिले में विकास योजना और भ्रष्टाचार की चर्चा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है कई अधिकारी मुख्यमंत्री के निशाने पर हैं जिन पर जल्द ही मुख्यमंत्री की गाज गिर सकती है भारतीय जनता पार्टी की स्थिति पर भी मुख्यमंत्री ने संजय गुप्ता से वार्ता की जिस पर उन्होंने पार्टी की स्थितियों की अंदरुनी चर्चा मुख्यमंत्री से की है जिले में विकास कराए जाने को लेकर संजय गुप्ता ने तमाम प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखे हैं और पूर्व विधायक संजय गुप्ता के प्रयास से जल्द ही कौशाम्बी जिले में तमाम नई कार्य योजना शुरू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे