January 23, 2025

गिरीश कंचन ने ग्रहण किया वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी , झाँसी मंडल का पदभार

0

गिरीश कंचन ने ग्रहण किया वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी , झाँसी मंडल का पदभार

झांसी। गिरीश कंचन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया l

 गिरीश कंचन झाँसी मंडल आने से पहले  उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहे।  श्री गिरीश कंचन   IRTS- 2011 बैच के   अधिकारी हैं |   कंचन ने इसके पहले भी झाँसी मंडल के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दी है जिसमें मंडल परिचालन प्रबंधक ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदि सम्मिलित हैं | इनकी प्रथम पोस्टिंग प्रयागराज मंडल में हुई थी |  कंचन ने बताया कि उनका ध्येय  सदा से संरक्षित सञ्चालन एवं दुर्घटना रहित मंडल का रहा है , इसी ध्येय एवं अनुशासन के साथ मंडल के कार्य निष्पादित किये जायेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *