October 22, 2024

न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस का संवाद कार्यशाला सहसो में आयोजित

0

न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस का संवाद कार्यशाला सहसो में आयोजित

सहसों। रुदापुर गांव स्थित हिन्दुस्तान गेस्ट हाउस में रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी फरवरी में राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रयागराज जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सामंजस्य स्थापित क 1रते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में एक ओर जहां देश की जनता बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार से त्रस्त है वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं निजी करण से किसान, मजदूर, व्यवसायी, महिलाएं, छात्र, नौजवान जूझ रहे हैं। परंतु अब समय आ गया है आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता इस सरकार को उखाड़कर फेंक देगी। उन्होंने कहा जनता का हित केवल कांग्रेस पार्टी में ही नीहित है। उन्होंने कहा बूथ स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठित होकर कर योजना तैयार कर लें। कार्यशाला को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व छात्र नेता संजय तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमान, आशीष पाण्डेय, मो. हलीम अंसारी एवं इमरान ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर आई सी सी सदस्य अशफाक अहमद, योगेंद्र मिश्र, विनय पांडे, सलीमुद्दीन, राम किशुन पटेल, अमन मिश्रा भीम, अरुण तिवारी सहित जनपद स्तर के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट एल के सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे