November 26, 2026

भानवी सिंह के 3 कथित लापता लाइसेंसी असलहों पर SIT जांच की मांग

0

भानवी सिंह के 3 कथित लापता लाइसेंसी असलहों पर SIT जांच की मांग

पूर्व IPS अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के DGP को पत्र भेजकर कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के नाम दर्ज तीन लाइसेंसी असलहों की तत्काल बरामदगी और SIT जांच की मांग की है।

जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ ने भानवी सिंह को 24 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी कर उनके नाम दर्ज तीन लाइसेंसी असलहों में से एक जमा कराने का प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा।

दूसरी ओर, भानवी सिंह का कहना है कि उनके नाम दर्ज एक NPB पिस्टल, एक SBBL बंदूक और एक NPB राइफल उनकी अभिरक्षा अथवा नियंत्रण में नहीं हैं, बल्कि उनके पति राजा भैया के कब्जे में हैं। इस संबंध में वे 21 अप्रैल 2023 को अपने पति को भेजे गए उस ईमेल का उल्लेख करती हैं, जिसमें उन्होंने असलहों को पुलिस में जमा कराने का अनुरोध किया था। वे 18 सितंबर 2023 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ को भेजे गए अपने ईमेल का भी उल्लेख करती हैं, जिसमें उन्होंने प्रशासन से असलहों को बरामद कराने की मांग की थी।

अमिताभ ठाकुर ने तीन असलहों की वास्तविक स्थिति और अभिरक्षा का इस प्रकार लंबे समय तक स्पष्ट न होना गंभीर जनसुरक्षा का विषय बताते हुए मांग की है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में SIT गठित कर तीनों असलहों का पता लगाया जाए, उन्हें विधिसम्मत तरीके से बरामद कर सुरक्षित जमा कराया जाए तथा वर्ष 2023 से अब तक हुई पुलिस कार्रवाई और संभावित प्रशासनिक चूक की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे