डायबिटीज के बेहतर प्रबंधन और जटिलताओं की रोकथाम पर विशेषज्ञों ने किया मंथन


विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेडिसिन विभाग की ओर से प्रीतम दास ऑडिटोरियम में डायबिटीज कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने मधुमेह की रोकथाम, समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और उससे जुड़ी जटिलताओं पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में गर्भावस्था के दौरान होने वाले मधुमेह और उसके प्रबंधन, अस्पताल के सामान्य वार्ड और आईसीयू में बढ़े हुए रक्त शर्करा के उपचार, बच्चों एवं किशोरों में टाइप-1 डायबिटीज तथा मधुमेह से जुड़े मानसिक तनाव पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने डायबिटिक फुट संक्रमण, हड्डी तक पहुंचे संक्रमण और अंग को बचाने के उपायों पर भी व्यावहारिक जानकारी दी।
कॉन्क्लेव में डॉ. अमृता चौरसिया, डॉ. मनोज माथुर, डॉ. धर्मेंद्र यादव, डॉ. मनीषा मौर्य, डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. मोहित जैन, डॉ. विक्रम निगम, डॉ. विभु रंजन खरे और डॉ. स्मृति सिंह सहित विशेषज्ञों ने व्याख्यान एवं सत्रों में भाग लिया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता डॉ. अनुषा श्रीवास्तव, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. कृष्णा पांडेय, डॉ. राकेश चौरसिया, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. डी.के. निम, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. आर.के. तिवारी, डॉ. सागर श्रीवास्तव, डॉ. आशिष राय, डॉ. कौशलेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. कचनार वर्मा, डॉ. यशार्थ शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. रीना सचान और डॉ. सचिन यादव ने की।
डायबिटीज की सूक्ष्म रक्तवाहिका संबंधी जटिलताओं पर हुए पैनल में डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. अजीत चौरसिया, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. सौम्या गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ सिंह और डॉ. सुजीत वर्मा शामिल रहे। इस सत्र का संचालन डॉ. विभु रंजन खरे ने किया। मधुमेह के बहु-अंग प्रभावों पर चर्चा में डॉ. विकास सचदेवा, डॉ. पीयूष सक्सेना, डॉ. के.के. सोनकर, डॉ. संदीप प्रजापति और डॉ. अम्बरदीप त्रिपाठी ने भाग लिया। सत्र का संचालन डॉ. स्मृति सिंह ने किया।
मेडिकल छात्रों के लिए आयोजित डायबिटीज क्विज में डॉ. विभु रंजन खरे, डॉ. अर्चना ओझा और डॉ. अभिषेक द्विवेदी ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का स्वागत डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन सत्र का संचालन डॉ. सुबिया अंसारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विभु रंजन खरे ने किया।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम. ने कहा, “मधुमेह के प्रभावी नियंत्रण के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और जीवनशैली में जरूरी बदलाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। जागरूकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करके इस बीमारी से होने वाली गंभीर जटिलताओं को कम किया जा सकता है। ऐसे शैक्षणिक आयोजन विशेषज्ञों और आमजन तक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने में उपयोगी हैं।

