October 24, 2026

प्रयागराज में 23 अक्टूबर को सभी बोर्डों के स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश

0

प्रयागराज में 23 अक्टूबर को सभी बोर्डों के स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर प्रयागराज जनपद में संचालित सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ. संतोष कुमार राय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जनपद के प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

आदेश में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी आदेश का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा गया है।

#Prayagraj #PrayagrajNews #SchoolHoliday #UttarPradesh #EducationNews #SchoolUpdate #UPNews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *