ज्योति सोनी का भाजपा में बढ़ा कद, बनाई गई प्रयागराज प्रवासी

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी को प्रवासी प्रयागराज महानगर, यमुनापार एवं गंगापार का जिला प्रभार सौंपा है।
ज्योति सोनी ने प्रवासी का दायित्व मिलने के बाद कहां की
पार्टी नेतृत्व द्वारा मुझ पर जताए गए इस विश्वास के लिए मैं आभारी हूँ। उनका कहना था कि मैं पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ संकल्पित हूँ कि सौंपे गए जिलों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाऊँगी तथा पिछड़ा वर्ग समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ पहुंचने का प्रयास करूंगी।
प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग ज्योति सोनी को प्रवासी का दायित्व मिलने के बाद स्थानी पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

