October 22, 2026

विजयदशमी पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश

0

*ग्रीन फेस्टिवल – क्लीन फेस्टिवल*
विजयदशमी पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश


नगर निगम प्रयागराज द्वारा ग्रीन फेस्टिवल – क्लीन फेस्टिवल अभियान के अंतर्गत विजयदशमी के अवसर पर वार्ड संख्या 84, सदियापुर सर्वेक्षण क्षेत्र के शास्त्री नगर में दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।


अभियान का उद्देश्य दुर्गा पूजा पंडालों को स्वच्छ, सुंदर एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा पूजा उत्सव के समापन के पश्चात आयोजन स्थलों को पुनः पूर्व की भाँति स्वच्छ एवं व्यवस्थित करना रहा।इस दौरान साफ-सफाई कर लोगों को कूड़े का उचित निस्तारण करने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।आइए, त्योहारों की खुशियों के साथ स्वच्छता की जिम्मेदारी भी निभाएँ।स्वच्छ उत्सव, सुंदर प्रयागराज!


सिंगल यूज़ प्लास्टिक को कहें ना, स्वच्छता को चुनें हाँ!दुकानजी ने कहा स्वच्छता को मजबूरी नही संस्कार मे लाये प्रयागराज को नम्बर वन बनाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे