शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मंत्री नन्दी ने सपरिवार की माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना

*माँ जगदम्बा से की समस्त जनमानस के सुख, शांति और समृद्धि की कामना*
प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बहादुरगंज स्थित अपने आवास पर घट स्थापना कर पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ सपरिवार माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ जगदम्बा के चरणों में शीश नवाकर समस्त जनमानस के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा की आराधना करते हुए मंत्री नन्दी ने प्रार्थना की कि माँ जगदम्बा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा प्रत्येक परिवार का जीवन सुखमय हो।
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तिभाव के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मंत्री नन्दी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और माँ जगदम्बा से सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

