मिशन शक्ति फेज-06 के तहत हंडिया पुलिस का रूट मार्च, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

*हंडिया प्रयागराज।*महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-06 के तहत आज थाना हंडिया क्षेत्र में रूट मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रूट मार्च में मुख्य रूप से सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया शेषधर पांडेय तथा प्रभारी निरीक्षक हंडिया ओमप्रकाश सिंह सहित थाना हंडिया की पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।
मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम करना है। इसके तहत पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस का उद्देश्य है कि महिलाएं और बालिकाएं बिना किसी भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें और समाज में सुरक्षित महसूस करें। मिशन शक्ति फेज-06 के माध्यम से पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

