September 2, 2026

उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान, बोलीं—आज भी जान को खतरा

0

उमेश पाल हत्याकांड में पत्नी जया पाल का कोर्ट में बयान, बोलीं—आज भी जान को खतरा

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर प्रयागराज से है. उमेश पाल की पत्नी जया पाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट पहुंचीं, जहां उन्होंने मामले में अपना बयान दर्ज कराया। एमपी एमएलए कोर्ट में जया पाल ने 24 फरवरी 2023 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड और उससे पहले लगातार की जा रही रेकी से जुड़े घटनाक्रम को सिलसिलेवार तरीके से अदालत के सामने रखा।

धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और अधिवक्ता उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उमेश पाल के साथ उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई थी। हत्याकांड के बाद जया पाल की तहरीर पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद के परिवार, शूटरों और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *