May 12, 2026

शिक्षा से विद्यार्थियों में प्राणीमात्र के प्रति दया का भाव विकसित होता है : डॉ० गिरीश पाण्डेय

0

शिक्षा से विद्यार्थियों में प्राणीमात्र के प्रति दया का भाव विकसित होता है : डॉ० गिरीश पाण्डेय

 

प्रयागराज lधनैचा-मलखानपुर, हनुमानगंज स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में सामाजिक सरोकार एवं प्राणीमात्र के प्रति करुणा एवं दया के भाव के विकास हेतु ‘जलमित्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने भीषण गर्मी के प्रकोप से निरीह पशु-पक्षियों को बचाने के लिए विद्यालय परिसर में स्थान-स्थान पर जलपात्र लगाए गए ताकि पक्षियों की प्यास बुझाई जा सके। यही नहीं विद्यालय परिसर के बाहर बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए बड़े-बड़े जल पात्रों को स्थान-स्थान पर लगाया गया। इस अवसर पर बच्चों को प्रेरित करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ० गिरीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा से हमें केवल किताबी ज्ञान ही नहीं मिलता। शिक्षा सार्थक तब होती है जब हम अपनी धरती माँ और धरती पर रहने वाले प्राणी मात्र के प्रति करुणा और दया का भाव विकसित कर सकें। आशुतोष मेमोरियल स्कूल इस प्रकार के परोपकार एवं दयाभाव से युक्त सामाजिक गतिविधियों में सदा अग्रणी रहा है। इस अवसर पर समन्वयक अमित कुमार ने विद्यालय के बच्चों को यह भी संकल्प दिलाया कि अपने-अपने घरों को जाकर अपने माता-पिता की मदद से वे पशु-पक्षियों के जीवन संरक्षणार्थ जल पात्रों की व्यवस्था अवश्य करेंगे। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस परोपकारी और पुनीत कार्यों में विद्यार्थियों को न केवल प्रोत्साहित किया बल्कि जल पात्रों की व्यवस्था में भी उनका सहयोग किया। विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने भी बच्चों को निर्देशानुसार भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर कालेज के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व समस्त कर्मचारी व विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे