April 30, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल

0

आकाशीय बिजली गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल

 

प्रयागराज जनपद के बरसवल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना 29 अप्रैल 2026 को दोपहर लगभग 300 बजे हुई।

घटना के समय रिमझिम बारिश हो रही थी। बरसवल गांव निवासी राम निरंजन आदिवासी अपनी बकरियों को खेत में चरा रहे थे, तभी अचानक बिजली गिरी।

राम निरंजन आदिवासी ने बताया कि बारिश शुरू होने पर उन्होंने बकरियों को खेत में छोड़कर पास के एक मकान में शरण ली थी। इसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दो बकरियां मृत पड़ी थीं और एक तड़प रही थी।

यह गांव करछना तहसील और कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *