उत्तर प्रदेश में अब लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला शिक्षक जरूरी
उत्तर प्रदेश में अब लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला शिक्षक जरूरी हो गया है. इसके अलावा जिम, योगा सेंटर, बुटीक आदि के लिए भी अहम निर्देश जारी किए गए हैं. एक वकील की याचिका पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने 9 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं.
उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. वकील प्रवीण फाइटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए महिला आयोग ने यूपी मुख्य सचिव को 9 सूत्रीय आदेश को लागू करने का निर्देश दिया है, जिसमें यूपी में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला शिक्षक और बुटीक में भी महिला ही नाप लेंगी। इसके अलावा जिम, योगा सेंटर और नाट्य कला केंद्रों में अब महिला ट्रेनर और टीचर जरूरी होगा. वहीं, ट्रेनर का सत्यापन भी कराया जाएगा. महिलाओं के कपड़े बेचने वाली दुकानों पर भी महिलाएं रखना अनिवार्य होगा.

