प्रयागराज में मामूली विवाद बना जानलेवा, भांजे ने लाठी से मामा की हत्या की
प्रयागराज में मामूली विवाद बना जानलेवा, भांजे ने लाठी से मामा की हत्या की

प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के बांगई गांव में बकरी घर में घुसने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भांजे गुड्डू ने अपने मामा निसार अहमद (55) के सिर पर लाठी से कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों और ग्रामीणों ने घायल निसार अहमद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गुड्डू की उसी दिन बारात जानी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हत्या की खबर के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
#Prayagraj

