अस्पताल का सिस्टम ठप, कर्मचारी के लापता होने से कामकाज प्रभावित
अस्पताल का सिस्टम ठप, कर्मचारी के लापता होने से कामकाज प्रभावित

प्रयागराज के टैगोर टाउन स्थित ओझा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और ओझा ईएनटी एंड सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में उस समय कामकाज ठप पड़ गया, जब बीमा और आयुष्मान से जुड़े काम देखने वाला एक कर्मचारी अचानक लापता हो गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के गायब हो गया। उसने न तो अपना चार्ज किसी को सौंपा और न ही कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े जरूरी लॉगिन और पासवर्ड साझा किए। इसके चलते अस्पताल में बीमा और आयुष्मान योजना से जुड़े कई जरूरी कार्य रुक गए, जिससे मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से निदेशक के बेटे शशांक ओझा ने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

