April 17, 2026

छप्पर में आग लगने से 5 साल की बच्ची जिंदा जली

0

छप्पर में आग लगने से 5 साल की बच्ची जिंदा जली

प्रयागराज में कच्चे घर के छप्पर में आग लगने से 5 साल की बच्ची जिंदा जल गई। हादसे के समय बड़ी बहन अपने साथ एक भाई और दो बहनों को लेकर भागी। जबकि 5 साल की सोना घर में ही सोती रह गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आसपास पानी की व्यवस्था न होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक आग बुझी, तब तक मासूम सोना की झुलसी हुई लाश छप्पर के अंदर मिली। घटना के दौरान मां-बाप खेत में काम करने गए थे। सूचना पर पहुंचे पति-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसा गुरुवार दोपहर एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *