निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को एसआरएन में मिला गंदगी का अंबार
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को एसआरएन में मिला गंदगी का अंबार

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल में जब अधिकारियों की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, तो जो सामने आया वो सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की पोल खोलने वाला था।
इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिली, जबकि 10 सफाईकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद मौके पर सिर्फ 2 ही कर्मचारी काम करते मिले। सीटी स्कैन कक्ष बंद मिला और डॉक्टर भी अनुपस्थित थीं, वहीं मशीन का संचालन छात्र द्वारा किया जा रहा था — जो गंभीर सवाल खड़े करता है।
ट्रामा सेंटर में भी हालात कुछ बेहतर नहीं थे। वेंटिलेटर खराब पड़े हैं, मरीजों और तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, और साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई। कई विभागों में डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं मिले, जबकि ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ लगी रही।

