October 23, 2024

पेय जल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ काग्रेस कार्यकर्ताओ का जल निगम ऑफिस पर प्रदर्शन

0

पेय जल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ काग्रेस कार्यकर्ताओ का जल निगम ऑफिस पर प्रदर्शन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के बढ़ौली व उसके आसपास के इलाकों में हर महीने में 10 से 15 दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित होने से स्थानिय सैकड़ो घरों के लोग परेशान होकर आज हाथो में बाल्टी, घड़ा लेकर जल निगम के ऑफिस पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। जिसके बाद जल निगम के आधिकारी ने आकर लोगों को समझा बुझाकर आश्वाशन दिया तब जाकर लोगो ने धरना खत्म किया। काग्रेस कार्यकर्ताओ ने जल निगम के आधिकारी को ज्ञापन सौप कर पानी सप्लाई ठीक करने की चेतावनी दिया।

बता दें कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका में बसे बढ़ौली कस्बे में कई महीनों से पानी सप्लाई ठीक से नहीं होने से परेशान स्थानीय लोगों के साथ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्त्व में बढ़ौली कुसाही पेयजलापूर्ति को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोगो ने जल निगम अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर हाथों में बाल्टी व घड़ा लेकर ऑफिस में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी करना शुरु कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जल निगम के आधिकारी ने लोगो को आश्वासन देकर मामला शांत कराया जिसके बाद काग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौंपा मांग किया की जल आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाय नही तो काग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होगें।

महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से न होने से जनता परेसान है। पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति न होने से हाहाकार मचा हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन है। ऐसे गंभीर मामले में अधिकारियों की चुप्पी बरदाश्त नही किया जाएगा। अगर शिघ्र नियमित रुप से कुसाही बढौली पेयजलापूर्ति नहीं किया तो ब्यापक आंदोलन किया जाएगा।

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कुसाही बढौली पेयजल योजना से लगभग 156 गांवों में आपूर्ति के लिए बनाई गई थी, लेकिन अधिकारियों के उदासीनता और जनप्रतिनिधियों के चुप्पी से ये योजना महज कागजो तक सिमट चुकी है। इस समय लगभग कुछ गांवों को ही पेयजलापूर्ति की जा रही थी लेकिन एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति न होने आम जनता त्रस्त है, पेयजल की किल्लत से लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। अगर शिघ्र पेयजलापूर्ति नियमित नही किया गया तो जल निगम कार्यलय पर ताला जड़ा जाएगा।

www.khabarjagat24.com
रिपोर्ट मनोज सिंह राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे