होली मिलन समारोह में नंदी ने छानी जलेबी *पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के बीच जाकर लगा रहे अबीर गुलाल
प्रयागराज। संगठन को सर्वोपरि और प्रयागराजवासियों को अपना परिवार मानने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी अपने विधानसभा क्षेत्र में मंडलवार कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उन्हें अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं वैभव लेकर आए यही कामना है।
कार्यकर्ताओं ने आपसी स्नेह सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराकर होली पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
मंत्री नन्दी ने होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करे। हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही एकता के रंग को और प्रगाढ करे। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
यह रंगों का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और सकारात्मकता का संदेश देता है।
कार्यकर्ताओं ने आपसी स्नेह सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराकर होली पर्व की खुशियां मनाते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कीडगंज के चौखंडी और बाई का बाग क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जिन्होंने मंत्री नन्दी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
होली पर्व पर कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह ऊर्जा भरे और एकता के रंग को ओर गहरा करे। हर्ष और उल्लास से भरा होली पर्व जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही एकता के रंग को और प्रगाढ करे। साथ ही सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
मंत्री नन्दी ने कहा कि यह रंगों का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और सकारात्मकता का संदेश देता है।
*मंत्री नन्दी ने बनाई जलेबी*
कीडगंज मंडल क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। जहां जलेबी बनाया जा रहा था। मंत्री नन्दी वहां पहुंचे और स्वयं जलेबी बनाने लगे। जलेबी बनाकर सीरे में डुबाया और कार्यकर्ताओं को खिलाया।