November 28, 2026

तिवारीपुर का मेला और दंगल 29 को, समाजसेवी व अतिथियों को शगुन प्रयाग गौरव से सम्मानित किया जाएगा

0

*तिवारीपुर का मेला और दंगल 29 को, समाजसेवी व अतिथियों को शगुन प्रयाग गौरव से सम्मानित किया जाएगा

प्रतापगढ़। दुर्गागंज के निकट स्थित तिवारीपुर गांव में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविवार 29 नवम्बर को दंगल और मेले का आयोजन किया गया है। इसमें दूर दूर से आने वाले पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। विजेता को पुरस्कार के रूप में रेंजर साइकिल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की व्यवस्था है। अतिथियों को शगुन प्रयाग गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि उक्त गांव में पिछले 56 वर्षों से दंगल और मेले का आयोजन होता आ रहा है। इसमें आसपास के जिलों और दूसरे प्रदेशों तक के पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं। यह आयोजन कार्तिक पूर्णिमा के बाद पड़ने वाले रविवार को होता है। इसकी शुरुआत गांव के पहलवान और सामाजिक कार्यकर्ता स्व. शारदाप्रसाद तिवारी ने की थी। व्यवस्थापक एडवोकेट प्रभाकर तिवारी ने बताया कि कुश्ती का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लुप्त होती कुश्ती कला को बचाना और ग्रामीण युवाओं को इस खेल के प्रति प्रेरित करना है। व्यवस्थापक के मुताबिक उप जिला अधिकारी रानीगंज अनुराग सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक रानीगंज प्रशान्त राज हुड्डा इसके अतिथि होंगे। एडवोकेट तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कुश्ती कला का आनन्द लेने के साथ ही पहलवानों का उत्साहवर्धन भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *