मॉकड्रिल: हवाई हमले के खतरे का लाल संकेत सायरन ऊंची-नीची आवाज में बजेगा, क्षेत्र की बिजली बंद की जाएगी

प्रयागराज में 22 नवंबर 2026 को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के आदेश पर संगम सभागार कलेक्ट्रेट में सभी विभागों की समन्वय बैठक हुई। मॉक ड्रिल बिशप जॉनसन कॉलेज निकट कचहरी चौराहा पर शाम 6 बजे से शुरू होगी। पहले हवाई हमले के खतरे का लाल संकेत सायरन ऊंची-नीची आवाज में बजेगा, क्षेत्र की बिजली बंद की जाएगी। 5 मिनट बाद ऑल क्लियर का हरा संकेत एक आवाज में बजेगा। इसके बाद फायर पार्टी, फर्स्ट एड पार्टी, अग्निशमन विभाग और SDRF रेस्क्यू का अभ्यास करेंगे।
ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, प्रयागराज
जनपद में दिनांक 22 नवंबर, 2026 को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के आदेशानुसार समस्त ऑफिसर्स कमांडिंग एवं विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक संगम सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह, नोडल अधिकारी आपदा एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने विभिन्न विभागों को युद्धकालीन परिस्थिति में उनकी भूमिका से अवगत कराया।
*मॉक ड्रिल कहां और कब?*
स्थान: बिशप जॉनसन कॉलेज, निकट कचहरी चौराहा, प्रयागराज
समय: 22 नवंबर, 2026, सायंकाल 6:00 बजे से
*क्या होगा?*
1. हवाई हमले के खतरे का लाल संकेत सायरन ऊंची-नीची आवाज में बजेगा
2. क्षेत्र की विद्युत बाधित की जाएगी
3. स्थानीय नागरिकों को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों की लाइट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं
4. 5 मिनट तक ब्लैकआउट के बाद ऑल क्लियर हरा संकेत सायरन एक आवाज में बजेगा
5. इसके बाद सिविल डिफेंस की फायर पार्टी तथा फर्स्ट एड पार्टी घायलों का बचाव करेगी और छोटी आग को बुझाएगी
6. अग्निशमन विभाग बड़ी आग को बुझाएगा
7. बहुमंजिले भवन में फंसे लोगों को अग्निशमन विभाग एवं SDRF रेस्क्यू करेगी
8. घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा जाएगा
ये मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा हवाई हमले से बचाव कार्य हेतु जन जागरूकता के लिए की जा रही है, जिसमें जनता को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
*अपील:* ये सिर्फ अभ्यास है, घबराएं नहीं, सायरन बजने पर लाइट बंद कर सहयोग करें।
इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए ताकि कोई घबराए नहीं।
#Prayagraj

