बीरकाजी में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, कांग्रेसियों ने उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प

प्रयागराज। बीरकाजी में जिला उपाध्यक्ष निशा सिंह के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला ने की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव ओबीसी राजेश्वरी पटेल, जिला महामंत्री सुनील पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, सितारा देवी, पुष्पा चौधरी, सुनीता, गीता देवी, महेश पासवान, इंदु, राकेश, सुलोचना, हनु एवं प्रशांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

