कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15003 के चार कोचों के पटरी से उतरने के सम्बन्ध में
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15003 के चार कोचों के पटरी से उतरने के सम्बन्ध में
प्रयागराज, 11 नवम्बर 2026।आज दिनांक 11 नवम्बर 2026 को ट्रेन संख्या 15003 कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर पहुंची तथा 17:03 बजे प्रस्थान हुई। लगभग 17:05 बजे स्टेशन से आगे बढ़ने के दौरान ट्रेन के चार कोच (B4, B5, B6 एवं B7) एक-एक ट्रॉली से उतर गए।
रेलवे प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तथा आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जा रही है। *इस घटना में कोई भी यात्री घायल/हताहत नही हुआ है।* इस घटना के उपरांत प्रयागराज से वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए है और डिप्टी सीटीएम कानपुर के नेतृत्व में राहत कार्य का क्रियान्वयन चल रहा है।
यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:
कानपुर सेंट्रल (CNB):
– 0512-2323018
– 0512-2323016
– 0512-2323015
प्रयागराज जंक्शन (PRYJ):
– 0532-2408128
– 0532-2407353
– 0532-2408149
अन्य प्रमुख स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर:
– फतेहपुर (FTP): 9151833006
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

