प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों के तहत मेला प्राधिकरण ने गोल्फ कार्ट चलाना शुरू किया
प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों के तहत मेला प्राधिकरण ने गोल्फ कार्ट चलाना शुरू किया है। फिलहाल चुंगी से संगम तट तक श्रद्धालुओं को कार्ट से ले जाया जा रहा है। किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपए है।

यह सुविधा बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है। संगम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।
फिलहाल रोजाना करीब 20 से 25 गोल्फ कार्ट चल रही हैं। मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और आवाजाही की जरूरत को देखते हुए इनकी संख्या 40 से 50 तक करने की योजना है।
बताया गया है कि 4 जनवरी के बाद किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए कर दिया जाएगा। अधिक कार्ट चलने से संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

