November 11, 2026

यात्रियों की सुविधा हेतु यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था एवं पूर्ण रिफंड की व्यवस्था

0

**यात्रियों की सुविधा हेतु यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था एवं पूर्ण रिफंड की व्यवस्था*

आज दिनांक 11 नवम्बर 2026 को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरी-चौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने की घटना के दृष्टिगत प्रभावित कोचों के यात्रियों की सुविधा एवं उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

इससे संबंधी विस्तृत जानकारी यात्रियों को शीघ्र ही स्टेशन पर उद्घोषणा (Announcement) के माध्यम से उपलब्ध करा दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जो यात्री इस परिस्थिति में अपनी यात्रा नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए टिकट का 100 प्रतिशत पूर्ण रिफंड (Full Refund) प्रदान करने की भी व्यवस्था की गई है।

ज्ञात हो कि अवपथन हुई ट्रेन के चार डिब्बो को छोड़कर शेष ट्रेन को प्लेटफार्म संख्या तीन पर ले जाया जा रहा है। इसके उपरांत इसे गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे