मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित किया* *ख़िराज-ए-अक़ीदत

_देश के प्रथम शिक्षा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर कोटि-कोटि नमन_
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी एवं आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था के आधार स्तंभ मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्ययाले पे शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौलाना आज़ाद के चित्र एवं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रनिर्माण, स्वतंत्रता संग्राम, शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने बताया
मौलाना आज़ाद का जीवन त्याग, संघर्ष, ज्ञान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्र भारत में शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का आधार बनाया तथा सांप्रदायिक सद्भाव, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका आदर्श आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर *अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यछ अरशद अली* ने मौलाना आज़ाद के विचारों कोकरने, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक सद्भाव प्रासंगिक है—शिक्षा, एकता और राष्ट्रप्रेम ही सशक्त भारत की वास्तविक नींव हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष फुजैल हाशमी साहब, प्रतापगढ़ प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी जी,अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरशद अली, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाषेडे, परवेज़ सिद्दीकी मानक शुक्ला,परवेज अंसारी, रिजवाना बेगम, नसरीन बेगम,राम मरोहत सरोज, हाजी सरताज,कलाम अली, नफ़ीस कुरेशी,जावेद अहमद, ज़ाहिद नेता,शशि प्रकाश,शीश अहमद,आदि

