November 6, 2026

पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण

0

*पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण*

आज दिनांक 06.11.2026 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज पीयूष मोर्डिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् टोलीवार परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन एवं कार्यकुशलता का अवलोकन किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराकर उनकी शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन का परीक्षण किया गया।
परेड के उपरांत पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन कार्यालय, कैन्टीन, गणना कार्यालय, एमटी शाखा, परिवहन शाखा, शस्त्रागार एवं डायल-112 वाहनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता, रख-रखाव एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा संबंधित शाखाओं के अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन, वाहनों के उचित रख-रखाव एवं पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

परेड के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त नगर, अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे