November 4, 2026

उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार ई-नीलामी के माध्यम से 5 वर्षों के लिए प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेटों का आवंटन

0

*उत्तर मध्य रेलवे में पहली बार ई-नीलामी के माध्यम से 5 वर्षों के लिए प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेटों का आवंटन*

*कानपुर सेंट्रल एवं प्रयागराज जंक्शन पर ITC और Nestlé जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स को मिले तीन आउटलेट*

*ई-नीलामी से लगभग ₹54 लाख वार्षिक राजस्व तथा ₹2.92 करोड़ के कुल अनुबंध मूल्य की संभावना*

यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और गैर-किराया राजस्व (नॉन-फेयर रेवेन्यू) को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने दिनांक 02.11.2026 को कानपुर सेंट्रल एवं प्रयागराज जंक्शन पर तीन प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स की 5 वर्षों की अवधि के लिए ई-नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की। उत्तर मध्य रेलवे में इस प्रकार की यह पहली पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ब्रांड्स के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराना है।

इस ई-नीलामी में ITC और Nestlé जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने भाग लिया और निम्नलिखित स्थानों पर आउटलेट्स प्राप्त किए:
*1. कानपुर सेंट्रल :*
कानपुर सेंट्रल पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट का आवंटन ITC (M/s Aditya Enterprises, Bilaspur) को ₹22,74,786 के वार्षिक लाइसेंस शुल्क पर किया गया है। इस अनुबंध का कुल मूल्य लगभग ₹1.21 करोड़ है।
*2. प्रयागराज जंक्शन* – प्लेटफॉर्म संख्या 1:
यहां स्थित आउटलेट का आवंटन ITC (M/s Aditya Enterprises, Bilaspur) को ₹14,14,786 के वार्षिक लाइसेंस शुल्क पर किया गया है। इस अनुबंध का कुल मूल्य लगभग ₹0.75 करोड़ है।
*3. प्रयागराज जंक्शन* – प्लेटफॉर्म संख्या 6:
यहां स्थित आउटलेट का आवंटन Nestlé (M/s Sopan Restaurant) को ₹18,11,000 के वार्षिक लाइसेंस शुल्क पर किया गया है। इस अनुबंध का कुल मूल्य लगभग ₹0.96 करोड़ है।
इन तीनों आउटलेट्स के सफल आवंटन से लगभग ₹54 लाख का वार्षिक राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है, जबकि संपूर्ण अनुबंध अवधि में कुल राजस्व लगभग ₹2.92 करोड़ रहने का अनुमान है। इससे प्रयागराज मंडल के गैर-किराया राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
ITC और Nestlé जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ब्रांड्स के आउटलेट शुरू होने से यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थों के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर खानपान सेवाओं का स्तर बेहतर होने के साथ-साथ यात्रियों के समग्र अनुभव में भी सुधार होगा।

यह पहल उत्तर मध्य रेलवे की पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक ई-नीलामी व्यवस्था अपनाने, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा राजस्व के नए स्रोत विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *