November 4, 2026

दीपोत्सव के संबंध में प्रयागराज के विद्वानों का निर्णय

0

*दीपोत्सव के संबंध में प्रयागराज के विद्वानों का निर्णय*
आज दिनांक 3. 11.2026 दिन मंगलवार को दीपावली पर्व निर्णय के संबंध में मां कामाख्या ज्योतिष संस्थान, अखिल भारतीय पंडित सभा,  सौदामिनी संस्कृत महाविद्यालय प्रयागराज , वेदांग संस्थान, कृष्ण कंप्यूटर प्रयागराज के सौजन्य से विद्वत् संगोष्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमें डॉ . बाबूलाल मिश्र डॉ .शंभु नाथ त्रिपाठी,आचार्य अवध नारायण द्विवेदी (घनश्याम जी) डॉ.राम मिलन मिश्र जी, ब्रह्मानंद मिश्र पंडित द्वारिका प्रसाद पांडे राजेंद्र कुमार तिवारी “दुकान “जी ,पं.अरुण द्विवेदी (सोनू पंडित) तथा वेदांग संस्थान के अन्य आचार्य गण उपस्थित रहे। पंचदिवसीय दीपोत्सव का क्रम निम्नवत है ।
06.11.2026 दिन शुक्रवार को धनवन्तरि जयन्ती , धनतेरस
07.11.2026 दिन शनिवार को हनुमान जयंती
08.11.2026 दिन रविवार को दीपावली (अमावस्या दिन में 10-51 से अगले दिन 11-32 तक रहेंगी)
09.11.2026 दिन सोमवार को अन्नकूट, गोवर्धन पूजा
10.11.2026 दिन मंगलवार को यमद्वितीया, भ्रातृद्वितीया
इस क्रम से पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व मनाया जायेगा।
।। दीपावली पूजन मुहूर्त ।।
अपराह्न 01.22 से 02.53 कुंभ लग्न (स्थिर लग्न)
अपराह्न 02.53 से 04.21 मीन लग्न ( द्विस्वभाव लग्न)
प्रदोष काल – सायं 05 बजे से सायं 06 बजे के मध्य
सायं 05.58 से 07.54 वृषभ लग्न ( स्थिर लग्न)
रात्रि 07.54 से 10.08 मिथुन लग्न ( द्विस्वभाव लग्न)
मध्य रात्रि 12.26 से 02.40 के मध्य निशीथ पूजा, महाकाली साधना, तन्त्र -मन्त्र साधना

साथ ही दीपावली जैसे पावन पर्व पर बहुत मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती , सम्पूर्ण अमावस्या अर्थात् दिन में 11 बजे से लेकर मध्य रात्रि के पूर्व किसी भी समय गणेश लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है । यह दीपोत्सव पर्व हम सब के जीवन को प्रकाशित करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे