पुराने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के बदले मिल रहा उचित दाम अब ई-वेस्ट एम आर एफ सेंटर पहुच रहा है


नगर निगम प्रयागराज द्वारा E-Waste के सुरक्षित निस्तारण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता एवं संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिन मोहल्लों में MRF सेंटर संचालित हैं, वहां प्रचार वाहनों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घरों में अनुपयोगी पड़े पुराने इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल उपकरणों (E-Waste) को सीधे नजदीकी MRF सेंटर पर लाकर उचित दाम पर बेच सकते हैं।
इस पहल का सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। जागरूकता के बाद अब नागरिक स्वयं MRF सेंटर पहुंचकर अपना E-Waste बेच रहे हैं और उसके उचित मूल्य का लाभ उठा रहे हैं।
आइए, E-Waste को कचरा नहीं, संसाधन समझें।
ई-कचरे का सही संग्रहण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जिम्मेदार कदम है।

