November 2, 2026

एनकाउंटर धुरंधर वृन्दावन राय को अब विवेचना का केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता मेडल

0

*एनकाउंटर धुरंधर वृन्दावन राय को अब विवेचना का केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता मेडल*


*प्रयागराज में तैनात रहे एनकाउंटर धुरंधर वृन्दावन राय को अब विवेचना में मेडल मिलेगा। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की कमान संभालने और थानों की बागडोर को सही दिशा में चलाने के उनके नाम का चयन हुआ है। फतेहपुर जनपद के चांदपुर प्रभारी वृन्दावन राय को विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। पूरे देश में सिर्फ 490 तो उत्तर प्रदेश के सिर्फ 22 पुलिसकर्मियों का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है। विशेष बात बात यह है कि इस फेहरिस्त में सीबीआई, आईबी, बीएसएफ सहित कई अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों समेत पूरे देश के सभी राज्यों के पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसमें वृन्दावन राय ने भी अपनी जगह बनाई है। विवेचना के क्षेत्र में उनकी कार्यकुशलता और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए यह सम्मान दिया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से पुलिस का गौरव बढ़ा है। बहुत बहुत बधाई!!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे