प्रतापगढ़ में चली तबादला एक्सप्रेस, एसपी दीपक भूकर ने कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा बदलाव
*प्रतापगढ़ में चली तबादला एक्सप्रेस, एसपी दीपक भूकर ने कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा बदलाव

*प्रतापगढ़ में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसपी दीपक भूकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले में एक साथ कई निरीक्षक और*
*उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। एसपी के आदेश के बाद पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है।*
*निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को नवाबगंज थानाध्यक्ष से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना जेठवारा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं*
*जेठवारा के प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। नरेन्द्र सिंह को गैर जनपद कौशाम्बी स्थानांतरण के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा।*
*इसी क्रम में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक साइबर को अब प्रभारी निरीक्षक थाना फतनपुर की कमान सौंपी गई है।*
*वहीं उपनिरीक्षक मनोज कुमार तोमर, जो फतनपुर के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें थानाध्यक्ष नवाबगंज बनाया गया है।*
*एसपी दीपक भूकर के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नई तैनाती के साथ अधिकारियों के*
*सामने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी होगी।*
*जिले में बड़े अवैध नशे के सौदागर पर बड़ी कार्यवाही करके पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग का नाम रोशन करने वाले इंस्पेक्टर का हुआ तबादला कौशांबी के लिए*
*अब जनपद कौशांबी में इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह का चलेगा अपराधियों पर डंडा*

