October 27, 2026

प्रयागराज में पुलिस कर्मियों पर पैसा हड़पने का आरोप तीन निलंबित…!!

0

प्रयागराज में पुलिस कर्मियों पर पैसा हड़पने का आरोप तीन निलंबित…!!

 

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में भ्रष्टाचार में शामिल तीन दरोगा सस्पेंड हुए हैं। नैनी थाने में गिरफ्तार रीवा निवासी विपिन कुमार पाठक और आकाश सिंह से 6.55 लाख रुपये मिलने की बात सामने आई, जबकि मुकदमे में सिर्फ 87,500 रुपये की बरामदगी दर्ज की गई। मामले में अरैल चौकी प्रभारी एसआई विक्की गुप्ता, कांशीराम चौकी प्रभारी एसआई रामानंद विश्वकर्मा और कारागार चौकी प्रभारी एसआई नीलेश कुमार को सस्पेंड किया गया है। आरोपियों ने पुलिस पर फर्जी बरामदगी दिखाने और रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। 15 अक्टूबर को कोर्ट ने रिमांड अर्जी खारिज कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। DCP यमुनानगर जोन विवेक चंद्र यादव ने निलंबन की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे