October 24, 2026

धूमधाम से मनाया गया मां कल्याणी के धाम में ढेड़िया महोत्सव एवं 150 वां वर्षिकी महाश्रृगांर

0

*धूमधाम से मनाया गया मां कल्याणी के धाम में ढेड़िया महोत्सव एवं 150 वां वर्षिकी महाश्रृगांर*

*भक्तों की विपत्ति हरने के लिए हाथों में सोनें की ढेड़िया लेकर*


*मां कल्याणी देवी ने स्वर्ण आभूषणों की साज सज्जा से भक्तों को दिए दर्शन*

*मां का महा श्रृंगार दर्शन के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही*

ढेड़िया पर्व के अवसर पर शक्तिपीठ माँ कल्याणी देवी जी का वार्षिकी महा श्रृंगार एवं ढेड़िया महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया इस अवसर पर
माँ कल्याणी देवी जी का श्रृंगार सम्पूर्ण सोने के आभूषणों, एवं बेला, गुलाब के पुष्पों द्वारा किया गया माँ कल्याणी ने भक्तों की विपत्ति को दूर करने के लिए अपने हाथों में सोनें की ढेड़िया धारण कर भक्तो को अपने दिव्य दर्शन दिए इस अवसर पर मां कल्याणी का महाभिषेक षोडशोपचार विधि विधान से पंडित श्याम जी पाठक के द्वारा पूजन किया गया और मां कल्याणी की महाआरती ढोल नगाड़े घंट घड़ियाल के साथ पंडित सुशील पाठक के द्वारा किया गया इस अवसर पर भक्तों ने माता कल्याणी की जय कारे लगाए और देर रात तक मां कल्याणी की महाश्रृगांर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
पूरे मंदिर की सज्जा संयोजक दिनेश शर्मा ने (डी.के. आर्टीशियन) के द्वारा, फूलों, फलों एवं अनेक श्रृंगार सामग्री के द्वारा बहुत आकर्षक ढंग से सजाया गया मंदिर प्रांगण में विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा नवचंडी दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
और भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किया गया
पंडित सुशील पाठक ने बताया कि ढेड़िया का यह श्रृंगार अंग्रेजों के शासनकाल में विगत 150 वर्षों से माँ कल्याणी जी के मंदिर में किया जाता है, उपरोक्त श्रृंगार प्रयागराज के विशिष्ट श्रृंगार में अपना स्थान रखता है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में ढेड़िया पर्व के महत्व को दर्शाते हुए आंंगन में आकर्षक ढेड़िया की सजावट किया गया जो 25 अक्टूबर तक रहेगा ।
कार्यक्रम की व्यवस्था में पंडित संतोषानंद महाराज अनिल पाठक कृष्ण कुमार पाठक राजेश केसरवानी सुधीर शर्मा, महेंद्र तिवारी आदि लगे रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चर्चित खबरे